जहानाबाद, जनवरी 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर 300 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसने शहर क्षेत्र के दूसरे वार्ड के लोग भी पहुंचे थे। कंबल का वितरण पार्षद मो अख्तर, पूर्व शिक्षक मो यूनुस, समाजसेवी नेहाल अख्तर, मो राजू,मो गुड्डू के सहयोग से किया गया। भीषण ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...