सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में शिशु पंजी अद्यतिकरण को लेकर विद्यालय प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बताया गया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में 03 बर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का डहर ऐप में एंट्री करना है और वैसे बच्चो को जो विद्यालय नहीं जा रहे है या किसी कारण से विद्यालय से वंचित है उन्हें विद्यालय से जोड़ना है। इसके लिए विद्यालय प्रधानों को ई विद्या वाहिनी ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं विद्यालय प्रधानों और सभी शिक्षकों को घर घर जाकर सर्वे करने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर एपीओ नीरज वर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीपीओ, बीआरपी सोनी देवी, रंजीत कुमार, बी सिंह, बसंत कुमार, अगपित और फेडलिस कुल्लू शामिल थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.