प्रयागराज, मई 22 -- प्रचंड गर्मी को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक बंद कर दिए हैं। इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे पल्स पोलियो, फाइलेरिया अभियान, नियमित टीकाकरण आदि कार्यक्रमों में जिनकी ड्यूटी लगी है, वो काम करती रहेंगी। अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केंद्रों पर आपूर्ति किए जाने वाले पोषाहार को प्राप्त करेंगी और टीएचआर का वितरण लाभार्थियों में करेंगी। पोषण ट्रैकर का काम होगा। सरकार के निर्देशानुसार सामुदायिक गतिविधियां गोदभराई, अन्नप्राशन के कार्यक्रम भी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.