नोएडा, अप्रैल 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की तीन आवासीय सेक्टर और सोसाइटी में रविवार को दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों के दैनिक काम भी प्रभावित हुए। इतना ही नहीं लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी लाकर दैनिक कामकाज करने पड़े। लोगों का आरोप है कि दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत प्राधिकरण के जल विभाग से की है, लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। सेक्टर-19 के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताहभर से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इस बीच प्राधिकरण के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कई बार पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रविवार की सुबह भी दूषित जल की आपूर्ति हुई। लोगों का आरोप है कि पेजयजल इतना दूषित था कि उसे पीना तो दूर घर के अन्य कामकाज में भी इस्तेमाल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.