धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, वरीय संवाददाता झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉयज फेडरेशन (झारोटेफ) ने तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। ये राज्य कर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने और केन्द्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। फेडरेशन से जुड़े लोग धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न विभागों में गए और वहां कर्मचारियों से मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवाया। इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल, दिलीप झा, अर्जुन कुमार, संजय कुमार साव आदि लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.