रुद्रपुर, मार्च 7 -- सितारगंज। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गोठा, लौका के ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 328वें दिन भी जारी रहा। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सत्येद्र कुमार ने शासन, प्रशासन पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। गोठा, लौका के ग्रामीण काबिज भूमि में भूमिधरी अधिकार देने, गांव में पुलिस चौकी व उप चिकित्सालय की स्थापना की मांग को लेकर दिन-रात नगरपालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरने में बैठे हैं। शुक्रवार को धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन, प्रशासन ने ग्रामीणों की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा। जबकि कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है। यहां मुरारी, श्याम सुन्दर, मनोहर, देवशरण, प्रदीप, विशाल, विजय, संदीप, योगेंद्र शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...