अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- राष्ट्रनीति संगठन के नेतृत्व में लोगों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना 12वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद अब तक समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। यहां विनोद तिवारी, नन्दन सिंह बिष्ट, दीपक आर्य, गोविंद प्रसाद, सुशील शाह, पुरन सिंह बोरा, देवेंद्र मेहता, वैभव पांडे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...