अररिया, मई 31 -- भरगामा। निज संवाददाता गुरुवार की रात भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर में चोरो ने तीन सुनसान घर व रघुनाथपुर हाट स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि जयनगर गांव के जिस घरों को चोरों ने निशाना बनाया उस घर के गृहस्वामी बाहर रहते हैं। चोरों द्वारा एक साथ जयनगर और रघुनाथपुर में कुल छह स्थानों पर चोरी किये जाने से इन इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी अनुसार जयनगर वार्ड संख्या 9 में स्थित तीन बंद पड़े सुनसान घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी में पंकज कुमार झा, अखिलेश कुमार झा और निलेश झा शामिल हैं। बताया गया कि चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और तीनों मकानों के कमरों का ताला तोड़ते हुए सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़ा और लगभग 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.