एटा, फरवरी 12 -- एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। दो थानाध्यक्ष को हटाकर अन्य जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीओ सकीट कीर्तिका सिंह को सीओ सिटी बनाया गया है जबकि सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह को सीओ अलीगंज। सीओ अलीगंज नीतेश गर्ग को सीओ सकीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एसएचओ निधौली कलां जयंत प्रसाद मौर्या को हटाकर अपराध शाखा में भेजा गया है। हत्या का खुलासा न कर पाने पर इनको हटाया गया है। इनकी जगह पर पुलिस लाइंस से धर्मेन्द्र पवार को निधौलीकलां भेजा गया है। एसओ सकरौली सीमा त्रिपाठी को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का प्रभारी बनाया गया। इनकी जगह पर नित्यानंद त्रिपाठी को कमान को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.