कुशीनगर, दिसम्बर 31 -- कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां, सुकरौली, मोतीचक व मथौली सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगभग दस डॉक्टर एक से डेढ़ दशकों से नियमों को ताक पर रखकर अधिक समय से जमे हुए हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं, जो महत्वपूर्ण पद पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य योजनाओं का न तो बेहतर तरीके से संचालन हो पा रहा और न ही मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा ही मिल रही है। हाटा तहसील क्षेत्र में कई सीएचसी व पीएचसी में लंबे समय से डॉक्टर जमे हुए हैं, जबकि नियम के अनुसार कोई भी सरकारी चिकित्सक मंडल में अधिकतम सात वर्ष और एक ही जिले में अधिकतम तीन वर्ष ही ड्यूटी कर सकता है। सुकरौली में तीन, मथौली में तीन तथा हाटा में तीन पीएचसी में एक ऐसे चिकित्सक हैं, जो एक दशक से अधिक समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.