मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पटना, गयाजी व किशनगंज सिविल कोर्ट को आरडीएक्स व आईईडी से उड़ाने की धमकी के बाद गुरुवार को मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर लगाए मेटल डिटेक्टर से होकर ही लोगों को परिसर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनकी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। पुलिस ने बाइक की डिक्की व लोगों के बैग की जांच की। परिसर में आने-जाने वाले की तलाशी ली गई। धमकी की सूचना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जायजा लेने पुलिस टीम के साथ नगर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पहुंचे। नगर थानाध्यक्ष व पुलिस टीम कोर्ट परिसर में घूम-घूम कर चप्पे-चप्पे की जांच की। उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तुएं नहीं मिली। हालांकि, कोर्ट की कार्यवाही सामान्य दिनों की तरह ही संचालित हुई। कोर्ट परिसर की गतिविधिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.