रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिंदी साहित्य संकल्प संधान पीठ के तत्वावधान में इस वर्ष का मां राजमणि सम्मान समारोह स्वाध्याय, न्यू मोरहाबादी में बुधवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता डॉ चंद्रकांत शुक्ल ने की। विक्रमशिला विद्यापीठ के कुलाधिपति डॉ रामजन्म मिश्र मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर की प्रख्यात साहित्यकार डॉ रागिनी भूषण, डॉ मुदिता चंद्रा शामिल हुईं। इस अवसर पर तीन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए रश्मि शर्मा को लोकपूज्य रामछविला वाग्देवी सम्मान व सारिका भूषण को मां राजमणि स्यमंतकमणि सम्मान प्रदान किया गया। भोजपुरी साहित्य में बहुमूल्य कृतित्व के लिए पटना के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ भगवती प्रसाद द्विवेदी को शहीद श्रीराम तिवारी कौस्तुभमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मानित साहित...