जमशेदपुर, जनवरी 8 -- सिदगोड़ा पुलिस ने ठगी और आर्म्स एक्ट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मुकुंद लोहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे लातेहार जिले के बालूमाथ इलाके से दबोचा। थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकुंद लोहार के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त 2022 को सिदगोड़ा थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। हाल में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे लातेहार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...