रामनगर, फरवरी 2 -- रामनगर, संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी हैदर अली ने दो लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खताड़ी में रहने वाले अयूब अंसारी व यूपी के ठाकुरद्वारा निवासी अतिकुर रहमान वर्क अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले के कुछ दिनों बाद ही अयूब अंसारी को पकड़ लिया था। बीते रविवार को फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि आरोपी अतिकुर रहमान करीब तीन वर्ष से फरार था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से वारंटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.