सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खेसरहा थाना की पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन साल से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा कस्बे का मूल निवासी है। खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि निजाम अंसारी उर्फ निजाम हुसैन पुत्र इबारत निवासी धर्मसिंहवा थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम महुअवा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज पर 2022 में धारा 406, 504, 506, 420 के तहत केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस तीन साल से उसकी तलाश में थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खेसरहा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.