रांची, सितम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को इस साल भी राज्य शिक्षक पुरस्कार नहीं मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से इसकी व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पहल की गई थी। इसमें तीन शिक्षकों के नामों की अनुशंसा केंद्र को भेजी गई थी, जिसमें देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा का चयन अंतिम रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच सितंबर को दिल्ली में सम्मानित करेंगी। झारखंड में पिछले तीन सालों से राज्य शिक्षक पुरस्कार नहीं मिल पा रहा है। इससे न तो जिला स्तर पर और न ही अनुमंडल स्तर पर ही सम्मानित किया जा रहा है। पूर्व में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अनुशंसित नामों में जिनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नहीं होता था उन्हें राज्य श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.