कौशाम्बी, फरवरी 16 -- करारी थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी शनिवार को तीन साल बाद सकुशल मिली। एसपी के आदेश पर गठित पुलिस टीम ने उसे हरियाणा से बरामद किया। परिजनों की फटकार पर घर छोड़कर गई किशोरी ने वहां शादी कर नई दुनिया बसा ली थी। उसे बच्चे भी हो गए हैं। गुम बेटी को देखकर परिजनों की पथराई आंखें डबडबा उठीं। माता-पिता समेत घर के अन्य लोग थाने में ही फूट-फूटकर रोए। सभी ने पुलिका अभार व्यक्त किया। करारी इलाके की एक किशोरी चार जनवरी 2022 को परिजनों की फटकार पर घर छोड़कर चली गई थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगा तो उसके पिता ने सात जनवरी 2022 को थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में स्कूल की टीसी देकर बताया कि बेटी बालिग नहीं बल्कि, 16 साल की है। इस पर पुलिस ने 20 सितम्बर 2022 को गुमशुदगी के केस को अपहरण में तरमीम किया। इधर बीच ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.