संभल, मई 18 -- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तीन वर्ष पूर्व लगाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बावजूद जिलेभर बाजारों में अब भी पॉलीथिन और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग बेरोक-टोक जारी है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े प्रतिष्ठान तक खुलेआम इस आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि नगर पालिकाओं द्वारा पहले अभियान चलाए गए थे, लेकिन वे केवल दिखावे तक सीमित रहे। न तो प्रभावी जुर्माना लगाया गया और न ही जनजागरूकता के प्रयासों को निरंतरता दी गई। क्या है नियम? 2022 में केंद्र सरकार ने पॉलीथिन के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया था। उद्देश्य था पर्यावरण को नुकसान से बचाना और कचरा मुक्त शहर बनाना। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल सरकारी मुहिम से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक संभव नहीं। इसके लिए आम जनता, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.