देहरादून, फरवरी 3 -- 2 फरवरी की सुबह जब देहरादून के पलटन मार्केट में मच्छी बाजार अपनी रफ्तार पकड़ रहा था, तभी 23 साल की गुंजन उर्फ गुन्न्नू की चीख ने सबको सन्न कर दिया। सरेबाजार निर्मम हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने खुद ही दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारी आसपास के बाजारों में घूमे। देखते ही देखते मच्छी बाजार, धामावाला, पलटन बाजार, मोती बाजार और डिस्पेंसरी रोड का बाजार बंद करा दिया गया। कुछ जगह व्यापारियों की दुकानें बंद कराते वक्त नोकझोंक भी हुई। दिनभर बाजार में फोर्स तैनात रही। जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश पास का रहने वाला है और मच्छी बाजार में कपड़े की दुकान में काम करता था। इसलिए वह रास्तों से वाकिफ था। उसने सुबह करीब साढ़े दस बजे गुंजन को रोका और जब तक वह कुछ समझ पाती उसने पूरी ताकत से चापड़ से वार कर दिय...