गाजीपुर, फरवरी 14 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमारी तहत कदिलशाहपुर गांव में तीन वर्षों से चल रहे चकमार्ग विवाद का प्रशासन ने शनिवार को निस्तारण कर दिया। एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और बाधित मार्ग को ग्रामीणों के आवागमन के लिए बहाल कराया। आरोप था कि लालबहादुर चौहान ने रास्ते पर ईंट और झाड़-झंखाड़ रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था, जिससे स्थानीय निवासी शिवचंद चौहान का आवागमन प्रभावित हो रहा था। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उपजिलाधिकारी, कानूनगो, लेखपाल और दुल्लहपुर थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चकमार्ग को पूरी तरह साफ कराया। आरोपी पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया और मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.