बलरामपुर, मई 4 -- आक्रोश सादुल्लाह नगर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी के ग्राम पंचायत जखौली के ओझाडीह में एलटी विद्युत लाइन का संचालन तीन वर्षों में भी शुरू नहीं हो सका। विद्युत लाइन चालू न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी के ग्राम पंचायत जखौली के ओझाडीह में तीन वर्ष पूर्व डीनदयाल ग्राम ज्योति विद्युत योजना में एलटी विद्युत लाइन का निर्माण कराया गया था। बावजूद इसके एलटी विद्युत लाइन का संचालन शुरू नहीं किया गया है, जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। दिलीप कुमार ओझा, अनिल तिवारी, अशोक ओझा, रवींद्र पांडेय, पंकज तिवारी, अनूप ओझा, राहुल, अविरल, वीरेंद्र पांडेय व ओम ओझा ने बताया कि गांव में तार, खंभे एवं ट्रांसफार्मर तो स्थापित किए गए थे, लेकिन एचटी लाइन से जोड़कर विद्युत का संचालन शुरू नहीं किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.