मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के गरहां, राजेपुर और पानापुर में तीन साल पहले थाना बन गया, लेकिन अब तक तीनों थानों को एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी नहीं मिली। तीनों थानों में ओपी की तर्ज पर काम हो रहा है। गरहां थाने में होने वाली घटनाओं की एफआईआर अहियापुर, राजेपुर थाने की घटनाओं की एफआईआर साहेबगंज और पानापुर थाने की एफआईआर मीनापुर में दर्ज हो रही है। तीनों थाने के पुलिस अधिकारी एफआईआर के आवेदन को अग्रसारित करते हैं, जिसके आधार एफआईआर दर्ज की जाती है। हालांकि, अनुसंधान संबंधित थानों के ही पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। मुख्यालय से सीसीटीएनएस का कोड मिलने के बाद इन थानों में एफआईआर दर्ज हो सकेगी। गृह विभाग ने तीन साल पहले 2023 में गरहां, राजेपुर और मीनापुर के पानापुर को थाना के रूप में अधिसूचना जारी की थी। इसमें गरहां और र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.