गढ़वा, फरवरी 24 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थानांतर्गत ओबरा गांव निवासी जैनेंद्र उर्फ जितेंद्र उरांव के तीन वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव का शव मंगलवार को एक अरहर के खेत से पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए मृतक अनुराग की मां मीरा देवी ने बताया कि सोमवार शाम लगभग तीन बजे उसका पुत्र अनुराग सोकर उठा। अपने दादी शांति कुंवर के साथ बाजार बरगद पेड़ की ओर रोड पर चला गया। वहां वह खेलने लगा। उसकी दादी खेत से घास निकाई करने चली गई। वहीं उसकी बुआ प्रतिमा कुमारी जो होमगार्ड की बहाली के लिए तैयारी कर रही थी वह भी भतीजा को घर जाने के लिए कह कर बांकी नदी की ओर दौड़ लगाने चली गई। उसी बीच अनुराग वहां से लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला तो घर के परिजनों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.