एक संवाददाता, मार्च 10 -- बिहार के छपरा जिले में मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां नगरा खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव में तीन साल के मासूम की मोबाइल चार्जर के तार से गला दबा कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों पर वीडियो वायरल किये जाने के आरोप के बाद हुए झगड़े को हत्या का कारण बताया जा रहा है। मृत आशिक कुमार जितेंद्र कुमार राय का पुत्र था। उसके दादा पुलिस राय ने बताया कि बच्चे के गायब होने पर शनिवार की शाम से उसकी तलाश की जा रही थी। उसके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इधर, हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रियंका कुमारी, पिता ललन राय और मां सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के ललन राय के घर से अक्सर झगड़ा रहता था। उनलोगों का आरोप था आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.