लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- शहर के एक मोहल्ले में खेल रहे एक तीन साल के बच्चे के साथ 14 वर्षीय एक किशोर ने कुकर्म किया। लोगों ने किशोर को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तीन साल का बालक घर के बाहर खेल रहा था। वहीं इसी मोहल्ले का एक किशोर वहां आया और बच्चे को बहलाकर ले गया। आरोप है कि किशोर ने बच्चे के कुकर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश का माहौल है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि किशोर पर बालक के साथ कुकर्म का आरोप है। आरोपी भी नाबालिग है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...