बिजनौर, जनवरी 7 -- थाना शिवालाकला क्षेत्र के गांव आराजी भैंसा में आवारा कुत्तों के हमले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। बुधवार सुबह खेतों में बच्ची का कुत्तों द्वारा नोंचा गया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद गांव में दहशत और गम का माहौल है। मंगलवार दोपहर आराजी भैंसा निवासी अजय सिंह की तीन वर्षीय पुत्री हिमानी गांव के पास ही जंगल की ओर तालाब की तरफ निकल गई। जहां से अचानक लापता हो गई। हिमानी के दादा राजपाल सिंह, चाचा नरेश व परिजनों ने उसे तलाश करने के बाद पीआरवी 112 पर सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस की काफी तलाश के बाद भी हिमानी का पता नहीं चला था। बुधवार सुबह गांव से कुछ दूर गेहूं के खेत में उसका शव मिला। शव पर जंगली जानवरों के हमले के निशान थे।एएसपी सिटी डा. केजी सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.