पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। मासूम बेटी को घर पर छोड़ विवाहिता अपने गांव के ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी लगने के बाद पति के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मां के जाने के बाद मासूम का रोकर बुरा हाल है। मामले में पति की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का विवाह कुछ साल पहले हुआ था। मेहनत मजदूरी में युवक का समय बाहर गुजर रहा था। इसी बीच विवाहिता का पड़ोस के रहने वाला एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। नजदीकियां बढ़ने के बाद उन्होंने साथ रहने का मन बनाया। पति की गैर मौजूदगी में 26 फरवरी को सभी खाना खाकर सो गए। तभी रात में प्रेमी उसको फुसलाकर अपने साथ ले गया। विवाहिता तीन साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई। सुबह नींद से जागे पति को घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.