फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- शिकोहाबाद आवास विकास कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्ची काशिफ खान पुत्री हादिया की नाक में खेलने के दौरान मोती फंसा लिया। नाक में मोती फंसते ही बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जब परिजनों ने उसके नाक में मोती फंसा देखा तो आनन फानन में बच्ची को इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने किसी तरह से मोती को बाहर निकाला। उसके बाद बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...