देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन साइबर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा तीनों से साइबर अपराध से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस को विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। उसी के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए तीन संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए तीनों से पूछताछ के दौरान मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर तकनीकी जांच करायी जा रही है। साइबर टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उपकरणों का उपयोग किन-किन गतिविधियों में किया और इनका संबंध किसी संगठित साइबर गिरोह से है या नहीं। इसके अलावा बैंक लेन-देन...