बगहा, फरवरी 25 -- बगहा। साइबर थाने की पुलिस ने वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल, छह पासबुक, नौ चेक तथा आठ एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है। इन ठगों के द्वारा नेपाल के लोगों के नाम से खाता खुलवाकर उसमें साइबर ठगी का पैसा मंगाने के बाद उसका कमीशन काट कर अन्य राशि को संबंधित व्यक्ति के पास भेजने का आरोप है। बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष विशाल आनंद को सूचना मिली थी कि वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवक सक्रिय है जो साइबर ठगी का रुपये लेन-देन करने में शामिल है। जिसके बाद साइबर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने टीम बना कर की कार्रवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...