गढ़वा, अक्टूबर 10 -- बड़गड़। डालसा के निर्देश पर पीएलवी के तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को मदगड़ी च गांव पहुंचकर मृतका फूलकिरिया देवी के घर पहुंच कर मामले का जायजा लिया गया। मालूम हो कि मंगलवार को मदगड़ी च गांव में डायन बिसाही को लेकर एक 60 वर्षीय फूलकिरिया की हत्या टांगी से प्रहार कर कर दी गई थी। टीम के सदस्य राजेंद्र राम ने बताया कि जब मृतिका के घर पहुंचे उस समय गांव के अधिसंख्य लोग दाह संस्कार में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। बावजूद उसके उन्होंने घर के अन्य महिला सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि आरोपी बघवा किसान टांगी, कुदाल पजवाने के बहाने मृतका के घर गया। उसी बीच उसने घटना का अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी बघवा के भाई का निधन करीब 15 दिन पूर्व हो गया था। मृतका के पुत्र सहित उसके परिवार में कुल 14 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.