बदायूं, मई 5 -- संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली राकेश कुमार सिंह ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक के खिलाफ जांच बैठा दी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित कर जांच आख्या सप्ताह भर के अंदर तलब की है। बीएसए कार्यालय में पटल बदलने के बाद बाबुओं की शिकायतों का सिलसिला जारी है। जिले के गांव दादरा निवासी सतीश कुमार पुत्र तेजपाल सिंह ने शपथ पत्र के माध्यम से बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक की शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली राकेश कुमार सिंह से की। शिकायतकर्ता ने लिपिक पर कार्यालय में भ्रष्टाचार फैलाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने संयुक्त संयुक्त शिक्षा निदेशक को दिए गए शपथ पत्र में बताया है कि संबंधित लिपिक ने तथ्यों को छुपाकर नियम विरुद्ध नौकरी हासिल की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.