संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में इंडो-अमेरिकन चिकित्सालय की जांच अपर मुख्य चिकितसाधिकारी डा. राम रतन की अगुवाई में होगी। तीन सदस्यीय टीम अस्पताल का जांच करेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जनवरी माह में बस्ती जिले की एक महिला इंडो अमेरिकन चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डाक्टर पहुंचे तो मरीज से पूछतांछ में महिला ने बताया कि उसके दांत में तकलीफ है। चिकित्सक ने रजिस्टर देखा तो पता चला कि उसमें सांस का मरीज दिखा कर भर्ती किया गया है। यही बात चिकित्सक को खटकी और इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.