रुद्रपुर, जनवरी 30 -- खटीमा, संवाददाता। अभिभावकों की शिकायत पर बीईओ गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने विद्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान जांच टीम ने अभिभावकों के और विद्यालय प्रबंधन के बयान दर्ज किए। अभिभावकों ने खटीमा के दो विद्यालयों पर एडवांस फीस लेने, फीस न जमा होने पर परीक्षा में नहीं बैठने देने, मनमानी फीस वृद्धि का आरोप लगाया था। राणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र प्रकाश पंत के नेतृत्व में जांच टीम सर्राफ पब्लिक स्कूल पहुंची। टीम ने सर्राफ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय बंसल एवं शिकायत करने वाले अभिभावकों तथा उनके बच्चों के बयान दर्ज कर किए। इस दौरान अभिभावकों ने दोषी पाए जाने पर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में जांच कमेटी ने एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप...