पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के पैथोलॉजी इंचार्ज के खिलाफ तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। नवनियुक्त शिक्षकों की शिकायत के आधार पर प्रकाशित खबर के आलोक में जांच टीम गठित की गई है। एमआरएमसीएच के अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि खबर प्रकाशित होने और अभ्यर्थियों की ओर से मिली शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम एक सप्ताह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान अभ्यर्थियों से 300 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...