मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- कांटी/पानापुर। कांटी और पानापुर क्षेत्र में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में छह व्यक्ति घायल हो गए। शिवहर रोड में मधुबन कांटी मोड़ पर छात्रों से भरी बस व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को हल्की चोटें आईं। यात्री बस में शिवहर के मध्य विद्यालय महुआवा उर्दू के छात्र सवार थे। बस शिक्षकों और बच्चों को लेकर परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत वैशाली जा रही थी। हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों को घबराए छात्रों को समझाया। बाद में शिक्षक बच्चों को दूसरी गाड़ी से ले गए। मौके पर पहुंची पानापुर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। इधर, एनएच 27 पर कांटी थर्मल प्लांट के सामने सड़क दुर्घटना में फुलवरिया निवासी अजरूद्दीन, सहीम हुसैन, अजरूद्दीन की पत्नी शबनम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.