लखनऊ, फरवरी 6 -- रंजिश के चलते बुधवार की देर शाम गोपालखेड़ा में कुछ लोगों ने तीन भाइयों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसी बीच कुछ लोगों ने हंगामा कर रहे लोगों का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोपालखेड़ा में रहने वाले मुकेश का पुरानी रंजिश के चलते गांव में रहने वाले महादेव, रचित, सुरेश, संजू, मैकूलाल, सर्वेश, मधु, मुस्कान, प्रीती व रानी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मुकेश का भाई रूपेश व रितेश पहुंच गया उसकी भी पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने मारपीट के पहले हंगामा कर रहे लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्...