प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 16 -- प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों ने मंगलवार को खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापामारी कर तीन संदिग्ध खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेज दिया। इसमें चिलबिला स्थित एक दुकान से भुना चना का नमूना, चौक घंटाघर स्थित एक प्रतिष्ठान से भुना चना का नमूना व चौक घंटाघर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान से भुना चना (खुला हुआ) का नमूना शामिल रहा। सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...