रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- पंतनगर। उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित 20वें उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में पंतनगर विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के तीन शोधार्थियों को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्रदान किया गया। गणित, सांख्यिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान श्रेणी में शोधार्थी दिव्यांशु मार्गदर्शक डॉ. आरकेएस राजपूत, केमिकल साइंस श्रेणी में आशीष कुमार सागर मार्गदर्शक: डॉ. विवेकानन्द और बायोटेक्नोलॉजी-बायोकेमिस्ट्री-माइक्रोबायोलॉजी श्रेणी में शोधार्थी दिव्या पंत मार्गदर्शक: डॉ. लक्ष्मी तिवारी को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्रदान किया गया। इन उपलब्धियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की शोध क्षमता को नई पहचान मिली है। अधिष्ठाता डॉ. आरसी श्रीवास्तव एवं संकाय सदस्यो...