मुरादाबाद, फरवरी 18 -- आगामी पर्वों के मद्देनज़र नगर पालिका परिषद ने नगर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान के निर्देश पर विद्युत रोस्टर के अनुसार अब नगरवासियों को दिन में तीन शिफ्टों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह के आदेश पर यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी वार्ड में पेयजल संकट न उत्पन्न हो। निर्धारित समय के अनुसार प्रातः 4:20 बजे से 4:50 बजे तक, सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक तथा दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमित रूप से इन तीनों शिफ्टों में पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय पर ही पानी का संग्रह करें और अनावश्यक जल ब...