बलिया, मार्च 2 -- बिल्थरारोड। इलाके के एक प्राइवेट स्कूल के दो तथा एक पूर्व शिक्षक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एक व्यक्ति ने उभांव पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि मेरी 16 साल की बेटी कक्षा 10वीं की पढ़ाई एक प्राइवेट स्कूल में कर रही थी। 25 फरवरी को वह विद्यालय परीक्षा देने गयी थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। पता चला कि मेरी पुत्री को स्कूल का पूर्व शिक्षक नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर (खपटहीं नई बस्ती) निवासी अजय चौहान, स्कूल के शिक्षक प्रियांशु यादव व संदीप शुक्ला की मदद से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सम्बंध में एसओ उभांव राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.