गंगापार, मार्च 23 -- संविलियन विद्यालय कुलभषा में शिक्षक-शिक्षिकाओं कमी है। विद्यालय में एक से आठवीं तक की कक्षाएं एक ही परिसर में संचालित हो रही हैं। कक्षा एक से पांचवीं तक शिक्षिका आइसा बेगम व रेनू कुशवाहा पठन पाठन का कार्य करा रही हैं। जबकि प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित करते हैं। एकसाथ तीन कक्षाओं का संचालन करना कितना मुश्किल होता है, फिर भी बच्चों की पढ़ाई काफी अच्छी देखने को मिली। अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय कोहड़ार प्रथम की प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी स्कूल में प्रतिदिन नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे सफाई कार्य बाधित है। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालय में भी पठन-पाठन व्यवस्था अच्छी रही। उधर प्राथमिक विद्यालय ममोली में नौ बजकर 15 मिनट तक स्कूली शिक्षक नहीं पहुंच सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.