सासाराम, मई 12 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के तीन शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में पहली बार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार व खेलो इंडिया आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। बताया राज्य की पांच जिलों में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जिले के तीन शारीरिक शिक्षकों विनय कुमार गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपोखरी नोखा, कुश कुमार त्रिपाठी उच्च माध्यमिक विद्यालय अवधेश नगर बेलवाई काराकाट और सतेंद्र कुमार मध्य विद्यालय बांदू नौहट्टा को एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.