चंदौली, फरवरी 17 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चोरी के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को नगर स्थित पोस्ट ऑफिस के पास वार्ड नंबर 1 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सेराज अली उर्फ कलामुद्दीन निवासी अमरा उत्तरी, आशीष मोदनवाल उर्फ रिंकू निवासी बुद्धनगर कॉलोनी तथा हीरा निवासी बुढ़वल शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी किए गए तीन बंडल बिजली के केबिल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी रमेश कुमार जायसवाल के मकान में मजदूरी के दौरान बिजली का बंडल चोरी कर आशीष मोदनवाल की दुकान पर सस्ते दाम में बेच दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...