आगरा, दिसम्बर 29 -- जीआरपी आगरा कैंट ने सोमवार को 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर की गई। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के 2 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राशिद पुत्र अनवार निवासी जगदीशपुरा, रोहित पुत्र राम खिलाड़ी निवासी जगदीशपुरा और मुबीन पुत्र छोटे खान निवासी शाहगंज शामिल हैं। जांच में सामने आया कि राशिद और मुबीन के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...