प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- घूम-घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर सोमवार को करेली पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इनके कब्जे से दो चाकू, एक ई-रिक्शा और चार ई-रिक्शा अैटरी बरामद किया गया है। अभियुक्तों मोनू शेख निवासी झुग्गी झोपड़ी बस्ती करेली, साहिल निषाद निवासी भइयन नगर करैलाबाग और आसिफ अंसारी निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास करैलाबाग करेली को मुखबिर की सूचना पर बक्शी पुलिया के पहले करैलाबाग से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों का पुराना अपराधिक रिकार्ड है। मोनू शेख और साहिल निषाद पर छह-छह और आसिफ अंसारी पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...