मऊ, दिसम्बर 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के घोसी-जीयनपुर मार्ग पर नदवासराय अंडरपास के पास से सोमवार को कोतवाली पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और 2150 रुपये नगदी बरामद किया। पुलिस टीम गिरफ्तार चोरों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार को घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फोरलेन पर नदवासराय रोड के अंडरपास के समीप तीन शातिर चोर किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फोरलेन पर नदवासराय र...