उरई, फरवरी 23 -- माधौगढ़। रेंडर पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 12 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित जाटव निवासी ग्राम एरोली थाना रौन जिला भिंड (मध्यप्रदेश), आदर्श मेहरा निवासी फुले नगर सरकारी अस्पताल के पास कस्बा मड़ावरा थाना रौन जिला भिंड (मध्यप्रदेश) और रोहित सिंह निवासी फुले नगर सरकारी अस्पताल के पास कस्बा मड़ावरा थाना रौन जिला भिंड (मध्यप्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...