लखनऊ, फरवरी 24 -- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज टोल प्लाजा के पास हुए बस हादसे में मंगलवार को तीन परिवारों के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां परिजनों ने तीनों की शिनाख्त कर ली। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी दो शवों की शिनाख्त होना बाकी है। नेपाल के सर्लाही गोडैता गांव निवासी विगन कापड (30) हरियाणा में मजदूर था। परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे है। परिजनों ने बताया कि विगन रविवार को हरियाणा से स्लीपर बस से घर के लिए निकला था। सोमवार देर शाम लखनऊ पुलिस ने हरियाणा में काम करने वाले के घर फोन कर विगन की मौत की जानकारी दी। हरियाणा से विगन के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। मंगलवार सुबह परिवार के कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां विगन की पहचान की। बताया कि विगन होली पर घर आने के लिए निकला था। मृतक के चाचा ने बताया कि विगन ने सोमव...