फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गांव छांयसा में हाल ही में हुई संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब तीन प्रमुख स्वास्थ्य विभागों की टीम द्वारा की जा रही है। केंद्र सरकार की एनसीडीसी, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और प्रदेश स्वास्थ्य निदेशालय की टीम गांव गई थी और स्थितियों का जायजा लिया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में पलवल के गांव छांयसा के 50 से अधिक लोगों में हेपेटाइटिस संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों के सैंपल लेकर उनकी वायरल लोड जांच कराई गई है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार इन सभी की वायरल लोड रिपोर्ट अगले दो से तीन दिनों में प्राप्त होने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर संक्रमण की गंभीरता और फैलाव की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.